रात्रि में कनेक्शनों को चेक करने पहुंचे एक्सईएन, देखे गए मीटर, स्मार्ट को किया जा रहा प्रीपेड

मथुरा । स्मार्ट मीटर लगने के बाद विद्युत निगम ने बकाए पर सप्लाई बाधित करना शुरू कर दिया है। दो दिन में ढाई हजार से अधिक उपभोक्ताओं की ऑन लाइन सप्लाई ब्रेक कर दी गई। प्रीपेड मीटर चार्ज करने के बाद आपूर्ति चालू हो गई। कुछ लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। देर रात एक्सईएन शहरी ने कुछ कनेक्शनों को चेक किया तो लाइट चालू मिली।
मथुरा के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन सभी मीटरों को प्रीपेड किया जा रहा है। उपभोक्ता को सही जानकारी न होने एवं बिल बकाया होने पर विद्युत निगम ने ऑन लाइन लाइट काट दी। गत शुक्रवार एवं शनिवार को ढाई हजार से अधिक की लाइट बकाए पर काट दी। शहर में करीब चार उपभोक्ता एवं औरंगाबाद के दो हजार सेअधिक बकाएदारों की लाइट कट कर दी। इधर उधर जानकारी करने के बाद प्रीपेड मीटरों को चार्ज कराया तब जाकर लाइट जुड़ी। ऑन लाइन भुगतान भी किए। सप्लाई चालू न होने पर उपभोक्ताओं द्वारा विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा गया। जिन उपभोक्ताओं की लाइट कटी थी उनकी जानकारी करने एक्सईएन शहरी आशीष गुप्ता टीम के साथ राधा आर्चिड कॉलोनी पहुंचे और मीटर देखा। लाइट चालू मिली। उपभोक्ताओं से बातचीत की।