200 से अधिक यवा युवा मंडल क्षय रोगी खोजेंगे

देश

मथुरा। जनपद में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों के खोज एवं उनके उपचार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 200 से अधिक युवा मंडल क्षय रोगी खोजेंगे और नए मरीज की खोज पर 500 रुपये दिए जाऐंगे।

मंगलवार को जिला क्षय रोग केंद्र पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं एवं क्षय रोग विभाग के कार्यकर्ताओं की संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से जनपद में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोगियों की खोज की जायेगी।

नया क्षय रोगी चिन्हित करने पर मिलेंगे 500 रुपये

युवा मंडली ने नवीन क्षय रोगी चिन्हित करने पर उन्हें 500 की धनराशि भी मिलेगी। जिला युवा अधिकारी मोहित मलिक ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्य करती हैं। उसी कड़ी में भारत सरकार के निर्देश के अनुसार क्षय रोग उन्मूलन की दिशा मे कार्य करना है। हमारा उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें क्षय रोग की उपलब्ध सुविधाओं के बारे जानकारी देना है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग मील का पत्थर साबित होगा। हम इनके सहयोग से ग्रामीण स्तर पर जुड़ने का प्रयास करेंगे। जिला पीपीएम समन्वयक आलोक तिवारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 200 से अधिक युवा मंडलियों को प्रशिक्षित कर उनके माध्यम से क्षय रोग की पहचान की जायेगी। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग केंद्र से पंकज यादव, राहुल सोनी, राजेश यादव, अर्जुन दिवाकर, दुष्यन्त गुर्जर, शिव कुमार, सतीष कुमार एवं नेहरू युवा केन्द्र से देवराज शर्मा, अजंना शर्मा, रोहिताष कुमार आदि थे।

Spread the love