पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के मंच पर जगह ना मिली तो नाराज हुए विधायक-एमएलसी

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद की 5 बड़ी विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मंच पर बैठने का स्थान न मिल पाने के कारण विधायक राजेश चौधरी मेघ श्याम सिंह पूरन प्रकाश और एमएलसी ओमप्रकाश सिंह नाराज होकर मंच से उतरकर चल दिये। उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। बाद में भाजपा नेताओं और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उन्हें अनुनय विनय कर मनाया। तब जाकर काफी मान मनोबल के बाद वह वापस कार्यक्रम में आए। हालांकि इसके बाद भी काफी देर तक कार्यक्रम में ऊहापोह की स्थिति बनी रही।

Spread the love