– 8 लाख 12 हज़ार लागत आएगी निर्माण की
भरतलाल गोयल
फरह। स्थानीय विधायक पूरन प्रकाश ने फरह के गांव पिलुआ सादिक़पुर में सिंचाई विभाग के रजवाह पर पुलिया निर्माण का रविवार को लोकार्पण किया। पुलिया के निर्माण की लागत 8 लाख 12 हज़ार रुपये बताई गई है।
सिंचाई विभाग के फरह रजवाह की पुलिया के नव निर्माण का रविवार को लोकार्पण बिधायक पूरन प्रकाश के कर कमलों से हुआ। इस मौके पर विधायक श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा राज में विकास की गंगा प्रवाहित हुई है। हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस मौके पर
सादिकपुर ड्रेन की 1800 मीटर खुदाई का कार्य भी सम्पन हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक के साथ तरुण प्रकाश ,सिचाई विभाग एक्सईन बचन सिंह, एसडीओ नवीन शर्मा ,जेई मुकेश सिंह,बीडीओ फरह हरिओम सिंह, इंस्पेक्टर फरह अबदेश प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सुरेश तरकर ,राजेन्द्र पूर्व प्रधान ,ताराचंद प्रधान पिलुआ सादिक़पुर , सचिव गोपाल प्रसाद ,बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।