मथुरा। मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 2024 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के लक्ष्य निर्धारित किए गए।
स्थानीय होटल शीतल रीजेंसी, मसानी रोड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम मां भारती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से उत्साहित एवं भविष्य की योजनाओं के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत माला, पटका, स्वाफा पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने 2024 के आम चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सजग कर केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। मिशन मोदी-पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका जी ने बताया कि मिशन मोदी का वास्तविक उद्देश्य राष्ट्रीय निर्माण है तथा संकल्प सिद्धि के भाव से सभी को संगठित होकर कार्य करना है। डा. देवेन्द्र शर्मा ने रामगोपाल काका के संगठन को प्रेरित करने की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मंच पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, राकेश गुप्ता ‘साई’, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, कमल कौशिक, डा. कमलकांत उपमन्यु, अमित जैन, चेतन स्वरूप पराशर, महावीर, गोविंद, देवेन्द्र शर्मा, तथा महामंडलेश्वर नवल गिरी रहे। डा. सुनीता अवस्थी ने कार्यक्रम का संचालन किया। विनोद देशवाल को महानगर अध्यक्ष मनोनित किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।