पुरानी पेंशन एवं 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

Uncategorized

मथुरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा को पुरानी पेंशन एवं 12 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन। जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर पुरानी पेंशन एवं 12 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सुशील चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा, महामंत्री अवधेश शर्मा, शशि सिरोही, निमिषा अग्रवाल, विमला, शांतनु चौधरी, मुकेश कुंतल, के भारद्वाज, नवीन अग्रवाल, रोशन लाल, मनोज, पदम किशोर, भूपेंद्र शर्मा, जानकी प्रसाद, बृज बिहारी, पवन परिहार, विजय चौधरी, योगेश शर्मा, विनीत अग्रवाल ,बनवारी लाल, रूप किशोर यादव, बृजेश शर्मा, भगवान सिंह, श्यामवीर चौधरी आदि शिक्षक मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी राजीव रावत ने सभी का धन्यवाद किया।

Spread the love