
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुना मिशन द्वारा विकसित तुलसीवन पर मथुरा-वृंदावन नगरनिगम के मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु और क्षेत्रीय पार्षद मीरा मित्तल ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु ने यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यमुना मिशन ने जो कार्य किए हैं, उन्हें देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस प्रकार नगरनिगम की जमीनों पर यमुना मिशन अब तक पौधरोपण और सांैदर्यीकरण का कार्य कराता आ रहा है, उसी प्रकार यह कार्य आगे भी अनवरत चलता रहेगा। क्षेत्रीय पार्षद मीरा मित्तल ने कहा कि मेरे वार्ड में जिस प्रकार से यमुना मिशन ने प्रकृति संरक्षण के कार्य कराए हैं, वे प्रशंसनीय हैं।

इसके अलावा पार्षद हेमंत अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू, मूलचंद गर्ग, राजवीर सिंह, राजीव चौधरी, राजीवराज पाठक और श्याम सिंह ने यमुना मिशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। ध्वराजारोहण के पश्चात मेयर और अन्य पार्षदों ने पौधरोपण भी किया।

