सांसद ने बिजली विभाग में उनके कार्यों की सराहना की
प्रयागराज/मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने चीफ इंजीनियर प्रयागराज क्षेत्र विनोद कुमार गंगवार को अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया है। विनोद कुमार यहां देहात मंडल के अधीक्षण अभियंता थे। अपनी तैनाती के दौरान वर्ष 2017 से दिसम्बर 20 तक उन्होंने बिजली विभाग में अच्छा कार्य किया। सौभाग्य योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, आईपीडीएस आदि योजनाओं में उत्कर्ष योगदान दिया। लगातार कार्यों की मॉनीटरिंग की। कोरोना काल में भी मेहनत से कार्य किया। सांसद ने उनके कार्यों की प्रंशसा करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया है। विनोद कुमार वर्तमान में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र के फतेहपुर में अधीक्षण अभियंता हैं और उन पर चीफ इंजीनियर प्रयागराज क्षेत्र का चार्ज है।