
मथुरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) मथुरा शाखा द्वारा होटल अभिनंदन में सीए डे के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “विश्वासनीय” (Vishwashniya) रखी गई, जो समाज में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रति विश्वास, प्रतिबद्धता और निष्ठा का प्रतीक रही।
इस अवसर पर मथुरा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिजनों ने भारी संख्या में भाग लिया।
शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई। इसके उपरांत आईसीएआई का मोटो सॉन्ग एवं संस्थान के अध्यक्ष का संदेश प्रसारित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन व लाइव म्यूजिक का संयोजन प्रसिद्ध कार्यक्रम संचालक श्री मनोज शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहे सोनी टीवी फेम कलाकार श्री अमित वर्मा (भिवाड़ी), जिन्होंने धर्मेंद्र, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर और सनी देओल जैसे दिग्गज कलाकारों की जबरदस्त मिमिक्री प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने सभी मेंबर्स और परिवारजन और बच्चों को गेम्स खिलाए ।उनके अभिनय, संवाद और हास्य-प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उन वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान से हुई, जिन्होंने पेशे में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण की है। सर्वप्रथम सीए आलोक नगर का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत एवं पेशेवर अनुभव साझा किए। तत्पश्चात सीए मोनिका अग्रवाल को सम्मान प्रदान किया गया। इसके बाद पूर्व शाखा समिति सदस्यों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक मांट मथुरा श्री राजेश चौधरी रहे । ११ दिवसीय सीए डे सप्ताह के सफल आयोजनों में सहयोग देने वाले समन्वयकों को भी मंच से सम्मानित किया गया। इन समन्वयकों में सम्मिलित रहे:
सीए आलोक नगर, सीए अंशुल अग्रवाल, सीए राम कुमार सारस्वत, सीए पवन अग्रवाल, सीए अनिल सक्सेना, सीए नंद किशोर अग्रवाल, सीए मेहंक अग्रवाल, सीए मुकुल शर्मा, सीए गौरंग बंसल, सीए योगेश बाबू अग्रवाल, सीए अक्षाली गौर, सीए जितेन्द्र चतुर्वेदी, सीए गौरव गुप्ता, सीए रोहित कपूर, सीए कुलदीप अरोड़ा, सीए सजल गोयल तथा छात्र सुनील चाहर।
इसके अतिरिक्त, शाखा के वार्षिक सदस्यता प्राप्त सीए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सजीव संगीत की धारा निरंतर चलती रही, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा।
अपने संबोधन में शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने कहा –
“आज का दिन केवल एक पेशे का उत्सव नहीं, बल्कि यह उस संघर्ष, उस निष्ठा और उस ईमानदारी का प्रतीक है, जिसे हर चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने जीवन में आत्मसात करता है। ‘विश्वासनीय’ सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि हमारे पेशे की आत्मा है।”
उन्होंने 11 दिवसीय आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी और डॉक्टर डे, एसबीआई डे तथा जीएसटी डे को रचनात्मक शैली में शुभकामनाएं दी:
“सबसे पहले निरोगी काया,
फिर आए जीवन में धन और माया।
बैंक में जमा हो SBI का पैसा,
और समय पर भरें GST का हिस्सा!”
उपाध्यक्ष सीए लोकेश वर्श्नेय ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण अग्रवाल ने सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उसके उपरांत केक कटिंग सैरेमनी का आयोजन किया
कार्यक्रम में सीए धर्मेन्द्र गोयल, सीए के.सी. चतुर्वेदी, सीए राजेश कुमार गुप्ता, सीए संजीव अग्रवाल, सीए संजय अग्रवाल, सीए राजकुमार अग्रवाल, सीए अमित बंसल, सीए गुलशन वर्श्नेय, सीए गौरव तिवारी, सीए गौरांग खंडेलवाल, सीए कौशल किशोर, सीए अंकुर अग्रवाल, सीए मनीष गर्ग सहित शाखा स्टाफ उपेन्द्र चतुर्वेदी, सौरभ अग्रवाल एवं सुभाष की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन उल्लास, संगीत, सम्मान और सद्भाव के वातावरण में संपन्न हुआ।
13 thoughts on “सीए डे पर मथुरा शाखा द्वारा “विश्वासनीय” थीम पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन”
Comments are closed.