मथुरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया(आईसीएआई मथुरा ब्रांच ) ने शहर का गौरव बढ़ाते हुए सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ आईसीएआई द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह में ‘आउटस्टैंडिंग डेब्यू ब्रांच अवॉर्ड’ प्राप्त किया। यह सम्मान अल्प समय में शाखा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सक्रिय आयोजनों के लिए प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि सीआईआरसी सात राज्यों को मिलाकर बना एक क्षेत्रीय परिषद है, ऐसे में इस स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करना मथुरा शाखा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी के नेतृत्व में मथुरा शाखा ने विभिन्न सेमिनार, प्रोफेशनल डेवलपमेंट कार्यक्रम, अध्ययन सत्र एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का सफल आयोजन किया, जिससे सदस्यों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर सीए कुलदीप अरोड़ा, सीए अभिषेक गर्ग, सीए राम कुमार सारस्वत, सीए आलोक नगर, सीए संजीव अग्रवाल, सीए राजकुमार अग्रवाल, सीए विश्वनाथ गोस्वामी, सीए नेहा यादव, सीए गौरव गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने शाखा को हार्दिक बधाई दी। शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने अपनी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शाखा सचिव सीए राहुल गर्ग, उपाध्यक्ष सीए लोकेश वर्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण अग्रवाल, सीए धर्मेंद्र गोयल तथा शाखा स्टाफ उपेंद्र चतुर्वेदी, सौरभ अग्रवाल एवं सुभाष चौधरी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के समर्पण, समन्वय और सहयोग से ही यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो सका है। सीआईआरसी के अध्यक्ष अंकुर कुमार गुप्ता,सचिव जयेन्द्र तिवारी एवं शाखा के एक्स-ऑफिशियो सदस्य अंकुर गोयल काभी मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मथुरा एवं हाथरस के सभी सदस्यों ने सीए राहुल चौधरी को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में आयोजित सभी सेमिनार एवं कार्यक्रमों की उत्कृष्टता की प्रशंसा की। सदस्यों ने कहा कि शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, उपयोगी और अत्यंत सफल रहे हैं।