मथुरा। मंडोला रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा बल्देव ब्लॉक में चिन्हित 36 क्षय रोगियों को गोद लिया गया । उनको पौष्टिक आहार किट का वितरण भी किया । संकल्प लिया कि इनकी देखरेख की जिम्मेदारी हमारी रहेगी।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्देव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडोला के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश लक्ष्मीकात गौड़ ने बताया कि हमारा प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2025 तक भारत से क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करना है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। हम टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार जैसे दाल,चना,बोनबीटा के साथ साथ मूंगफली मक्खन आदि उपलब्ध करा रहे हैं। इनके स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी इसकी शुरूआत हमने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से की है ।
फाउंडेशन की पहल सकारात्मक
–जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संजीव यादव, बताया कि समस्त टीबी रोगियों को गोद देने की प्रक्रिया जारी है। मंडोला रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन की यह पहल सकारात्मक है ।
गोद लेने को सामाजिक संस्थाएं आ रहीं आगे
जिला समन्वयक आलोक तिवारी ने बताया कि गोद लेने को सामाजिक संस्थाएं स्वयं आगे आ रही हैं जोकि अच्छी बात है। कार्यक्रम में कुल 36 टीबी रोगियों को सामग्री वितरित की गई। संचालन अखिलेश कुमार दीक्षित द्वारा किया गया
–यह रहे मौजूद
इस मौके पर डॉ. पीयूष सोनी, डॉ. राहुल सिंह, डा प्रदीप त्रिवेदी, निष्चल कुमार, सत्यवीर, योगेश, प्रबल प्रताप , निहार शर्मा डायरेक्टर मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, डॉ चंद्रवाली, पूर्व निदेशक राजन बाबू इंस्टीट्यूट आफ पल्मोनरी मेडिसिन एंड टीबी आदि मौजूद रहे।