लोकमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती धूमधाम से मनाई, कार्यक्रम के अध्यक्ष महेश बघेल ने दी बधाई

Uncategorized

मथुरा। धनगर समाज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती बड़े ही धूमधाम से डैम्पियर नगर स्थित अहिल्याबाई पार्क में मनाई गई। सर्वप्रथम मातेश्वरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सायं 4:00 बजे मातेश्वरी की शोभायात्रा विभिन्न प्रकार की झांकियां के साथ डैम्पियर नगर पार्क से होते हुए सौंख अड्डा होकर भरतपुर गेट, होली गेट, विकास मार्केट होते हुए अहिल्याबाई पार्क पहुंच समापन हुआ। इस दौरान धनगर समाज के आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष महेश बघेल युवा उद्योगपति विकास समिति के अध्यक्ष सतीश धनगर बलवीर धनगर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे मुकेश धनगर संजय धनगर प्रधान बिन्ना धनगर प्रधान दिनेश प्रधान रणवीर सिंह धनगर सोमवीर सिंह धनगर धीरेंद्र धनगर हरिओम धनगर भूपेंद्र धनगर सुरेश पार्षद तेजपाल धनगर हकीम धनगर बनवारी धनगर संजय धनगर एडवोकेट संतोष धनगर पुनीत पार्षद सतीश पार्षद माधवी धनगर पार्षद निर्मला धनगर शिल्पी धनगर मुकेश धनगर एडवोकेट और इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई युवा समाजसेवी राजकुमार धनगर एडवोकेट सुनील धनगर प्रेम पाल धनगर धनगर समाज के सोशल मीडिया प्रभारी यतिन धनगर मेदाराम धनगर शंकर लाल धनगर तेजपाल धनगर सहित धनगर समाज के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Spread the love