
मथुरा। भीषण गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं सामने आ रही है, अपनी तैयारियों को और सशक्त करने के उद्देश्य से केएम विश्वविद्यालय की फायरबिग्रेड टीम ने एक मॉकड्रिल किया। जिसमें फायर आफीसर ने आग से बचाव के टिप्स मॉकड्रिल द्वारा समझाएं।

विदित रहे कि पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी के चलते आग लगने की घटना घटित हो रही है, कहीं एससी ओवर हीट होने से फट रहे है तो कहीं शार्ट सर्किट से आग लग रही है। केएम में अग्निशमन यंत्र पूरे विवि सहित हॉस्पिटल में लगे है। आज
केएम हॉस्पिटल के अग्निशमन आफीसर मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि वार्ड सहित कहीं पर भी अचानक आग लग जाए तो घबराएं नहीं स्वयं को सुरक्षित करते हुए इसकी सूचना संबंधित कर्मचारी व अधिकारी को दें।

केएम विवि के कुलाधिकारी किशन चौधरी ने बताया कि आग लगने की घटनाएं रोजाना देखने को मिल रही है, क्योंकि मथुरा में जबरदस्त गर्मी है जिसके चलते तापमान बढ़ने से अस्पताल में आग लगने परव उससे निपटने के लिए पूरी तरह केएम हॉस्पिटल तैयार है। अग्निशमन यंत्र वार्डों और ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू समेत विवि और अस्पताल में सभी जगह लगे हुए है, सिलेण्डर और एससी व शार्टसर्किट से आग लगने पर बचाव प्रशिक्षण पिछले 15 दिन से लगातार जारी है जिसको लेकर आज मॉकड्रिल किया गया है। जिसमें सभी सिक्योरिटी गार्डो ने सहभागिता दिखाई है।
