नये क्षय रोगी चिंहीकरण के मामले में कन्नौज प्रथम और मथुरा दूसरे नंबर पर

Uncategorized

मथुरा ने टारगेट के सापेक्ष 55 प्रतिशत प्राप्त की उपलब्धि, टीम ने खोजे 8852 नये मरीज
मथुरा। नये क्षय रोगी चिंहीकरण के मामले में मथुरा का नबंर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। टारगेट के सापेक्ष 55 प्रतिशत क्षय रोगियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिंहित किया गया है। सभी मरीज उपचार पर हैं और इनको पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2025 में टीबी से मुक्त करना है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मरीजों को खोज उनकी दवा शुरू कराई जा रही है,जिससे वह दूसरे को संक्रमित न करे। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं। जनवरी से अब तक मरीजों चिंहीकरण के मामले में कन्नौज पहले नंबर रहा है। यह छोटा जिला है। यहां लक्ष्य 3652 था। 2187 मरीज चिंहित कर 59.9 प्रतिशत उपलब्धि रही। मथुरा ने लक्ष्य 16 हजार 102 के सापेक्ष 8852 मरीज चिंहित कर इनका उपचार शुरू किया। इसका प्रतिशत 55 प्रतिशत रहा। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य में लगे रहे। नये मरीज खोजने के लिए लोगों की स्क्रीनिंग,बलगम जांच,एक्सरे आदि किए गए। एक लाख से अधिक लोगों के एक्सरे एवं बलगम जांच की गई है। अमेठी तीसरे,अयोध्या चौथे एवं बहराइच पांचवें नंबर पर रहा। डीएम एवं सीडीओ द्वारा लगातार इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर एसपी राठौर के अनुसार अभियान से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मेहनत से कार्य कर रहे हैं।

क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक रूप से समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि क्षय रोगी प्रकाश में आ रहे हैं। इन मरीजों की दवाएं विभाग ने शुरू कर दी हैं। पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। मथुरा को जल्द से जल्द टीबी मुक्त किया जाएगा,इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। जांच सुविधा फ्री है।
डा.संजीव यादव,सीएमओ

Spread the love