राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कमलेश अध्यक्ष, बच्चू सरंक्षक बने

देश
  • प्राथमिक शिक्षक संघ की फरह इकाई का हुआ गठन

– .निर्विरोध निर्वाचन में 18 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

फरह। विगत दिन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) विकास क्षेत्र इकाई फरह (मथुरा) का कार्यकारिणी निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें निर्विरोध रूप से अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके बाद शैक्षिक उन्नयन हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के साथ अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
मंडलीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाह , जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजना शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज सिंह, जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह, चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह , चुनाव पर्यवेक्षक बच्चू सिंह की मौजूदगी में शैक्षिक संवर्ग का चुनाव संपन्न हुआ। बीआर सी पर चुनावी कार्यक्रम न रखकर पास स्थित रामेश्वरम मैरिज होम में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई। जिसमें ब्लॉक के ढाई सौ से ज्यादा शिक्षकों ने भाग लिया। नव गठित कार्यकारिणी में
बच्चू सिंह संरक्षक,श्रीमती कमलेश चौहान अध्यक्ष, संजीव कुमार महामंत्री, मनीष कुमार वर्मा वरिo उपाध्यक्ष, चंद्रपाल सिंह कोषाध्यक्ष, श्रीमती अनीता कुमारी संगठन मंत्री,
श्रीमती संतोष कुमारी संयुक्त मंत्री, रामकिशोर , श्रीमती सुषमा दीक्षित ,श्रीमती सीमा सैनी, श्रीमती सुनील कुमारी आदि को उपाध्यक्ष बनाया गया। श्रीमती नीतू राना ,
संदीप मोहन शर्मा , शैलेश तिवारी, तरुण गौतम, उपेन्द्र कुंतल आदि को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। टीकम परासर और, अनिल राना को मीडिया प्रभारी प्रभारी बनाया गया। निर्वाचन के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्प माला और पटुका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक फरह के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Spread the love