जनपद को शिक्षा में अग्रणी बनाने में हम सब की महत्ती जिम्मेदारी: जेडी

Uncategorized

………………………………………….

जीआईसी और एडेड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की हुई समीक्षा बैठक

जेडी आगरा की अध्यक्षता में डायट पर हुई बैठक
मथुरा । माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक उन्नयन एवं विद्यालय कार्ययोजना क्रियान्वयन हेतु जनपद के जीआईसी और एडेड माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें नवाचार और शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर दिया गया।
सेमीनार का शुभारम्भ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मुकेश अग्रवाल,जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा एवं सह-जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जेडी डॉ अग्रवाल ने कहा कि मथुरा शिक्षाा के क्षेत्र में मण्डल एवं प्रदेश में अग्रणी होना चाहिए, ऐसे है सबके प्रयास हों। इस प्रयास को सार्थक करने के लिए शिक्षा के प्रति चिंतकों और हितैषियों का सहयोग परमआवश्यक है। बताया कि हमें भीड़ से आगे निकलना है। सेमीनार में सभी प्रधानाचार्यों, सह-जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक साथ “आओ मिलकर दीया जलाएं“ नारे का समर्थन किया तथा शिक्षा एवं विद्यार्थियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। ज्येष्ठता में श्रेष्ठता जरूरी है, के माध्यम से विद्यालयों में कार्यरत प्रत्येक अध्यापक के सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनी कार्ययोजना में समाहित करने पर बल दिया। जेडी श्री अग्रवाल ने डीआईओएस रविन्द्र सिंह पटुका पहना कर मंडल में प्रथम आने की जिम्मेदारी सौंपी। मौजूद प्रधानाचार्यों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को आश्वस्त किया कि हम सब मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे तथा जनपद को प्रदेश में अग्रणी बनायेंगे। समीक्षा बैठक का संचालन प्रवक्ता डाॅ॰ गौरव गुंजन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्रीमती शिखा शर्मा प्रवक्ता, हरेश कुमार सिंह प्रवक्ता ,सूर्यकान्त शर्मा, स0अ0, पीयूष जैन एवं प्रशिक्षुओं का योगदान सराहनीय रहा।

Spread the love

13 thoughts on “जनपद को शिक्षा में अग्रणी बनाने में हम सब की महत्ती जिम्मेदारी: जेडी

Comments are closed.