जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त घोषित

ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ। सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने 18 अगस्त (गुरुवार) को जन्माष्टमी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब बदल कर 19 अगस्त ( शुक्रवार ) का कर दिया गया है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनाँक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त लिये गये निर्णय के आलोक में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु दिनाँक 18 अगस्त, 2022 के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Spread the love