मथुरा। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल को फेज ए आम कॉलेज से हटाकर तहसील सदर के पास स्थित जुवेनाइल कोर्ट वाली जगह जिला जज एवं जिलाधिकारी मथुरा ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है । सदर तहसील के पास बार हॉल में क्लेम कोर्ट शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल न्यायालय को फेज ए आम डिग्री कॉलेज से हटाने को लेकर चली आ रही है एक माह पुरानी हड़ताल को समाप्त करा कर जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा ने त्वरित गति से क्लेम कोर्ट नई जगह पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। नवागत जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा सोमवार को अपने साथ मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी रणधीर सिंह एवं जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं सचिव सुनील चतुर्वेदी के साथ सदर तहसील के पास स्थित बार एसोसिएशन की हॉल में बने जुवेनाइल कोर्ट की जगह का निरीक्षण किया। जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा व जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने हॉल में क्लेम कोर्ट चलाने के लिए उपयुक्त स्थान मानते हुए जुवेनाइल कोर्ट को शिफ्ट करने के लिए नई जगह को भी देखा। जुवेनाइल न्यायालय को अब वही शिफ्ट किया जाएगा जहां जिलाधिकारी आवास के पीछे बच्चो की जेल है उसी जगह में जुवेनाइल न्यायालय अब संचालित होगी ।जहां बच्चो को लाने ले जाने के लिए अब वाहन कि भी जरूरत नहीं पड़ेगी।बार एसोसिएशन की ऑर से प्रस्तावित की गई जगह में क्लेम कोर्ट खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा एवं जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने क्लेम ट्रिब्यूनल के जज रणधीर सिंह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा सचिव सुनील चतुर्वेदी क्लेम फोरम के सचिव ओमवीर सारस्वत के साथ फेज ए आम डिग्री कॉलेज पर जाकर वहां तक पहुंचने में वादकारियों को होने वाली दिक्कतों पर भी ध्यान दिया। निरीक्षण के बाद क्लेम न्यायालय को फेज ए आम कालेज से हटाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है।