छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी

देश

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के लिये संबंधित सभी विभागों द्वारा सयुंक्त रूप से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान ( दिनांक 19 मई 2022 से 18 जून 2022 तक) मनाया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के विभिन्न स्कूलो में छात्र छात्राओं के अभिभावकों से ऑनलाइन परिचर्चा की गयी, जिसमे सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गयी। शहर के मुख्य स्थानों पर आम जनमानस को पम्प्लेट वितरित कर दुर्घटनाओ से बचने एवं यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थलों पर अवैध पार्किंग एवं अनाधिकृत संचालन तथा ओवरलोड के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के छटिकरा चौराहा, भरतपुर मोड़ ,यमुना एक्सप्रेस वे, गोवर्धन आदि स्थानों मे परिवहन विभाग, पुलिस विभाग तथा ज़िला प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान अंतर्गत 46 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।

अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा, उपजिलाधिकारी गोवर्धन संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन गौरव त्रिपाठी, यात्री कर अधिकारी राकेश निगम, नीलम मिश्रा तथा परिवहन एवं पुलिस के स्टाफ उपस्थित रहे।
शासन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा अन्य विभाग के सामन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जायेगा, जिसमे सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । जिससे जनपद मे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके ,साथ-साथ लोगों मे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लायी जा सके।

एक साल से लापता तुहीराम की पत्नी ने लगाया पति की हत्या का आरोप
Spread the love