के.एम. विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में सफलतापूर्वक संपन्न भारत बौद्धिक परीक्षा

Uncategorized


विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान ब्रज प्रांत द्वारा आयोजित परीक्षा में 2168 छात्र-छात्राएं हुए शामिल


केएम विवि में सर्वाधिक छात्र-छात्राओं ने दी भारत बौद्धिक परीक्षा


भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतीय दर्शन, कला, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा


मथुरा। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान ब्रज प्रांत द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा आज के.एम. विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत पंजीकृत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में आयोजित की गई।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव(रजिस्ट्रार) डा. पूरन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन, पारदर्शिता एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान ब्रज प्रांत द्वारा यह आयोजन कराया गया है, ब्रज प्रांत के नोडल केन्द्र केएम विश्वविद्यालय, वेटरिनरी विश्वविद्यालय, संस्कृति विश्वविद्यालय, जीएलए विश्वविद्यालय, श्रीजी बाबा महाविद्यालय व सरस्वती महाविद्यालय एटा, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में परीक्षा सम्पन्न हुई है, सभी शिक्षण संस्थानों में कुल 2168 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया है। जबकि केएम विश्वविद्यालय में 588 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। विद्या भारत उच्च शिक्षा संस्थान ब्रज प्रांत अध्यक्ष एवं उप्र. उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. कृष्ण कुमार कानोडिया ने बताया यह परीक्षा भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतीय दर्शन, कला, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 80 बहुविकल्पीय और एक वर्णनात्मक प्रश्न शामिल थे। यह परीक्षा मुख्य रूप से स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए थी, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा में स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया भारतीय ज्ञान परंपरा, इतिहास, दर्शन और समसामयिक विषयों में छात्रों की समझ को परखना और उसे बढ़ावा देना है।
परीक्षा के सफल संचालन में प्रोफेसर के.के. कानोडिया, डॉ. पूरन सिंह, डॉ. योगेंद्र सारस्वत, डॉ. प्रह्लाद सिंह, डॉ. भोले सिंह, डॉ. अजय सिंह वर्मा, डॉ. पवनजीत सिंह, डॉ. रतीश सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रोली अग्रवाल, डॉ. नीता, डॉ. के.डी. वर्मा, डॉ. एस.के. रावत सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।


परीक्षा आयोजन में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, ब्रज प्रांत की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम ब्रज प्रांत के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Spread the love