ग्रेटर नोएडा के गाँव में जेल से छूटे युवक पर घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की हत्या, पूरी वारदात CCTV में हुई कैद…….

Uncategorized


देखें दिनदहाड़े हत्या का लाइव वीडियो

ग्रेटर नोएडा, News4live: इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में नितिन नागर नाम के युवक को दिनदहाड़े घर के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया l ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी l पुलिस के अनुसार मृतक नितिन पुत्र फिरे सिंह सोमवार दोपहर अपने घर के बाहर खड़ा था l तभी गांव का ही सचिन नाम का युवक अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा l तीनों ने नितिन पर अचानक हमला कर दिया l गोली लगते ही नितिन ने भागने की कोशिश की मगर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा l वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए l पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी l कुछ समय पहले नितिन दूसरे पक्ष के मामले जेल गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था l आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते आरोपी पक्ष ने बदला लेने की नीयत से उस पर हमला किया l पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है l घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है l
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने मुताबिक परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है l उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई है, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है l गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है l पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अरुण वर्मा

Spread the love