भूमि अधिग्रहण मामले में 12 वें दिन भी चला किसानों का धरना, रविवार को केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे

Uncategorized

मथुरा । 28 जून 2025 को मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में भारतीय किसान यूनियन सुनील का भूमि अधिग्रहण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 12 वे दिन भी चला ।
धरना प्रदर्शन में रेलवे एक्सचेंज राघवेंद्र गुप्ता के विरोध मे किसानों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
जय जवान जय किसान
किसानों को न्याय दो किसानों को मुआवजा दो रेलवे अधिकारी राघवेंद्र गुप्ता मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र बघेल ने संयुक्त रूप से कहा रेलवे अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं किसान 12 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन अभी तक प्रशासन ने किसानों की बातों को नहीं माना मथुरा में जिला प्रशासन किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहा है देश का अन्नदाता सड़कों पर बैठा हुआ है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान किसानो की तरफ नहीं है रेलवे महाप्रबंधक पैसा देने को तैयार है लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी पैसा क्यों नहीं ले रहे कोटा मौजा में किसानों को नगर निगम के सर्किल रेट से मुआवजा दिया जाए, एग्रीकल्चर रेट से नहीं। कल दिनांक 29 जून 2025 को किसानों का प्रतिनिधिमंडल आगरा जाकर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से मुलाकात करेगा। उसके बाद बडे आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी । जल्द ही कोटा मौजा में किसानो की महापंचायत होगी ।
आज धरने में करीब 50 किसान बैठे। बरसात में भी धरना निरंतर चल रहा है । जिला प्रशासन किसानों के आंदोलन को हल्के में ना लें यह आंदोलन अब बड़ा आंदोलन होगा । जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।
इस मौके पर अनिल शर्मा, सोनू शर्मा, मानिकचंद, ख्यालीराम,गोपीचंद, ओमप्रकाश, गोकुल चंद, भूदेव, श्रीराम, प्रदीप, अनिल, नरोत्तम, धीरज, अशोक रावल सहित दर्जनों किसान धरने पर मौजूद थे।

Spread the love

13 thoughts on “भूमि अधिग्रहण मामले में 12 वें दिन भी चला किसानों का धरना, रविवार को केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे

Comments are closed.