मथुरा। अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 को नकल विहीन कराए जाने के उद्देश्यों से जनपद मथुरा के 10 परीक्षा केंद्रों की जांच जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा व जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा द्वारा की गई।
निरीक्षण में किशोरी रमन इंटर कॉलेज मथुरा, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा, जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज मथुरा, डीएवी इंटर कॉलेज मथुरा ,चमेली देवी खंडेलवाल इंटर कॉलेज मथुरा, प्रेम देवी अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज मथुरा, राधा माधव इंटर कॉलेज सतोहा, शांतनु बिहारी शिव लाल इंटर कॉलेज सतोहा, सुभाष इंटर कॉलेज मथुरा, राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा में रखे गए प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट की गहनता से जांच/परीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे किसी भी परीक्षा केंद्र के प्रश्न पत्रों के पैकेट में टेंपरिंग संबंधी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत संज्ञान में नहीं आई।