जीवन में वही व्यक्ति सफल होगा जो अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाएगा-मुकेश अग्रवाल

Uncategorized

संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने वृहस्पतिवार को संभाला मथुरा डाइट प्राचार्य का अतिरिक्त चार्ज

मथुरा। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डा मुकेश अग्रवाल ने वृहस्पतिवार को मथुरा में डाइट प्राचार्य का अतिरिक्त चार्ज ग्रहण कर लिया। इस मौके पर मथुरा डायट सभागार में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए शिक्षक और छात्रों को सफलता के गुरु बताए।


मथुरा डायट में 2019 तक प्राचार्य रह चुके डा मुकेश अग्रवाल अपनी कार्य शैली के चलते प्रदेश के शिक्षा जगत में काफी चर्चित रहे हैँ। मथुरा में उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा किया था, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में सेकड़ों फर्जी शिक्षक पकड़ में आए थे। अब संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा रहते उन्हें मथुरा डायट का अतिरिक्त चार्ज सौपा गया है।
इस दौरान उन्होंने डायट मथुरा के बैच 2023 व 2024 प्रशिक्षु , प्रवक्ताओं व कार्मिकों को
रामायण – गीता के विभिन्न श्लोकों के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में वही व्यक्ति सफल होगा जो अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाएगा। व्यक्ति को सूरज जैसा चमकने के लिए सूरज जैसा तपना होगा। एक प्रशिक्षु के प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हर ट्रेनीज को अपने अंदर मौजूद प्रतिभा को पहिचानना होगा।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत , वरिष्ठ शिक्षक नेता राजीव पचौरी , महेश अग्रवाल , सूर्यकांत शर्मा , शिव कुमार पचौरी , शिव कुमार एस आर जी , अनामिका सारस्वत सहित डाइट प्रवक्ता गौरव गुंजन, हरेश सिंह, दिगम्बर सिंह, नरेंद्र सिंह संतोष कुमार , विवेक कुमार , हिमांशु रावत , दिव्या , गौरी पांडे ,कुसुम लता, रचना बाला आदि उपस्थित थे ।

Spread the love

13 thoughts on “जीवन में वही व्यक्ति सफल होगा जो अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाएगा-मुकेश अग्रवाल

Comments are closed.