मथुरा। इंडियन मेडिकल एसो.(आईएमए ) जूनियर डाक्टर नेटवर्क (जेडीएन) का ज्वाइंट सेक्रेटरी उप्र मथुरा के महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में तैनात डाक्टर सिद्धार्थ धनगर को बनाया गया है। आईएमए हैडक्वार्टर दिल्ली में आयोजित बैठक में इसकी घोषणा यूपी आईएमए के अध्यक्ष डाक्टर पीके अग्रवाल एवं सचिव डा.आशीष अग्रवाल ने की है। बैठक में डा.सिद्धार्थ को आईएमए का एप्रिसिएशन अवार्ड आईएमए की सेक्रेटरी जनरल डा.सरबरी दत्ता एवं नेशनल कंवेनर डा.करन जुनेजा द्वारा दिया गया। डा.धनगर को उत्तर प्रदेश का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए जाने पर चिकित्सकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा बधाई दी जा रही हैं।
फोटो- दिल्ली में आयोजित बैठक में मथुरा के डा. सिद्धार्थ धनगर को आईएमए एप्रिसिएशन अवार्ड देते हुए आईएमए की सेक्रेटरी जनरल डा.सरबरी दत्ता एवं नेशनल कंवेनर डा.करन जुनेजा
13 thoughts on “आईएमए जूनियन डाक्टर नेटवर्क यूपी के ज्वाइंट सेक्रेटरी बने डा.सिद्धार्थ”
Comments are closed.