मथुरा। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मथुरा शाखा द्वारा हाल ही में चार्टर्ड एकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त कर संस्थान के सदस्य बने नव-नियुक्त चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मथुरा के राधिका विहार स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित हुआ।

समारोह की शुरूआत परंपरागत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके उपरांत शाखा सचिव सीए राहुल गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने कहा कि सीए बनना केवल एक डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा सपना है जिसे पूरा करने में अथक परिश्रम और समर्पण लगता है। यह उपाधि न केवल नौकरी, बल्कि प्रैक्टिस और व्यवसाय के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं प्रदान करती है। उन्होंने मंच से अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंसी यात्रा के अनुभव भी साझा किए। अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि आईसीएआई मथुरा शाखा ने यह भी संकल्प लिया कि वह भविष्य में भी संस्थान की गौरवशाली परंपराओं को निभाते हुए, नव-नियुक्त चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सतत मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रयासरत रहेगी। सीए चंद्रेश खंडेलवाल ने सभी को बधाई दी। संचालन सीए सुनील चाहर ने किया। शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी एवं कोषाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-वरिष्ठ सीए ने अनुभव किए साझा
समारोह के दौरान एक विशेष तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीए गौरव गुप्ता ने “ फेमा और रेरा में हालिया परिवर्तन” विषय पर गहन और उपयोगी जानकारी साझा की। इस अवसर पर सीए धर्मेंद्र गोयल ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए नए सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
यह बने नये सदस्य
नए सदस्य सजल चतुर्वेदी,वंशिका गर्ग, सौम्या गोयल , सारिका गोस्वामी, हेमंत यादव , ख़ुशी अग्रवाल,ज्योति बंसल,राहुल चतुर्वेदी,अंकिता गुप्ता,माधव गुप्ता, नमन अग्रवाल,सौरव अग्रवाल ,अपूर्व चतुर्वेदी,सुशांत चतुर्वेदी ,दिव्या बंसल ,राखी लोधी आदि मथुरा ब्रांच से जुड़े हैं। इन सभी को सम्मानित कर बधाई दी।
13 thoughts on “आईसीएआई मथुरा शाखा ने आयोजित किया नव-नियुक्त चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सम्मान समारोह, अनुभव किए साझा”
Comments are closed.