आईसीएआई मथुरा शाखा ने शिक्षा चौपाल में आयोजित किया CSR चैरिटी कार्यक्रम

Uncategorized

मथुरा। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) मथुरा शाखा द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा चौपाल में किया गया। यह संस्था मजदूरों के बच्चों और जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने बताया कि संस्था में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी किट वितरित की गईं। इसके साथ ही संस्था को बैटरी इनवर्टर भी प्रदान किया गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई में आने वाली बिजली की समस्या को दूर किया जा सके। कार्यक्रम के अंतर्गत ज़रूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी भेंट की गईं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

श्री चौधरी ने बताया कि शिक्षा चौपाल की स्थापना स्वर्गीय श्रीमती शशि एलन जी द्वारा की गई थी। वर्तमान में ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी श्रीमती नीना गर्ग, वंदना अग्रवाल एवं सुनिता पाठक महिलाओं के स्वावलंबन एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में सीए अभिषेक गर्ग, सीए रोहित कपूर, सचिव सीए राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण अग्रवाल, तथा कार्यक्रम समन्वयक सीए जितेन्द्र चतुर्वेदी एवं सीए गौरव गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

शाखा स्टाफ से श्री उपेन्द्र चतुर्वेदी, श्री सौरभ अग्रवाल एवं श्री सुभाष भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाना रहा, जिसे सभी उपस्थितजनों ने सराहा।

Spread the love

13 thoughts on “आईसीएआई मथुरा शाखा ने शिक्षा चौपाल में आयोजित किया CSR चैरिटी कार्यक्रम

  1. Pingback: koupit kamagra

Comments are closed.