हिंदू जागरण मंच ने भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली

बृज दर्शन

मथुरा। हिंदू जागरण मंच मथुरा महानगर के तत्वाधान में राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा यमुना पार दाऊजी अड्डे से लक्ष्मी नगर तिराहे तक धूमधाम ब बैंड बाजों के साथ निकाली गई। मार्ग में यात्रा का जगह जगह धर्म प्रमियो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और राजा राम जी की आरती उतारी। लक्ष्मी नगर तिराहे पर भगवान राम की आरती से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। तदोपरांत राजा रामचंद्र जी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ।शोभा यात्रा मैं महानगर अध्यक्ष राजेश पचौरी, महामंत्री मयंक अग्रवाल एडवोकेट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग करवाह छैल जी, नगर संघ चालक धर्मपाल वैध, पार्षद चंदा मामा, कुलदीप सिंह, प्रेमचंद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय लवानिया, दीपक सारस्वत, सुभाष सैनी, देवी सिंह, दिनेश शर्मा, सुनील प्रजपति, सुनीता परमार, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी आदि बड़ी संख्या मै रामभक्त शोभा यात्रा मैं साथ चल रहे थे।हिंदू जागरण मंच यमुना नगर के अध्यक्ष राजेंद्र ने सभी राम भक्तों एवं हिंदू वादियों का अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

Spread the love