गणेश टीला क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

Uncategorized


मथुरा। प्रथम पहल फाउंडेशन (रजि.), मथुरा द्वारा जोशी बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल, गणेश टीला, मथुरा में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
यह शिविर विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए समर्पित रहा। शिविर में ओपीडी सेवाएं संचालित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित परिवारों ने भाग लिया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर संस्थापक सीए अमित अग्रवाल, सलाहकार अनुपम शर्मा, चिकित्सक डॉ. शिवम गुप्ता, डॉ. हर्षित जैन, डॉ. संध्या, समाजसेवी नरेश जकार, उमेश महरिया एवं मनोज नेहरेला (तमोली समाज पदाधिकारी) सहित पैरामेडिकल स्टाफ काजल ठाकुर, अर्पित शर्मा, संतोष उपाध्याय, सतेंद्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संस्थापक सीए अमित अग्रवाल ने घोषणा की कि यह स्वास्थ्य शिविर प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों की सेवा में समर्पित रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से उन लोगों से अपील की, जो बाढ़ के कारण बेघर हो गए हैं, वे इस शिविर में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए संस्था की सराहना की और इसे मथुरा के लिए एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

Spread the love