सिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क ह्दय एवं किडनी रोग जांच शिविर 12 को

देश

मथुरा। सिटी हॉस्पिटल एवं क्यूआरजी हेल्थ सिटी द्वारा नि:शुल्क ह्दय एवं किडनी रोग जांच शिविर का आयोजन 12 फरवरी को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सिटी हॉस्पिटल में किया जाएगा। इसमें चिकित्सकीय परामर्श पर वीपी, शुगर, ईसीजी की जांच नि:शुल्क होगी। हॉस्पिटल के संचालक डाक्टर गौरव भारद्वाज द्वारा तैयारियां करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। अधिक से अधिक मरीज इसका लाभ उठाएं इसका प्रयास हो रहा है। यह जानकारी हॉस्पिटल के सीईओ जेपी सारस्वत ने दी। उन्होंने मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Spread the love