केएम अस्पताल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प, सैकड़ों मरीज हुए लाभान्वित

Uncategorized

अस्पताल में सभी जांच हुई निःशुल्क, सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक लगा रहा मरीजों का तांता

मथुरा। स्वास्थ्य की राजधानी कहलाने वाले केएम अस्पताल में आज निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया जिसमें सभी प्रकार की जांचों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी मरीजों को मुफ्त दी गई है। केएम के चिकित्सकीय टीम ने आज सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परार्मश दिया।
केएम मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल में इन दिनों एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को हर प्रकार की चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। अस्पताल के अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य मथुरावासियों को सस्ता, सुलभऔर उत्तम इलाज देना है। उन्होंने बताया आम दिनों में अस्पताल में परामर्श और ऑपरेशन पहले से ही निःशुल्क होते हैं, केवल दवाओं का खर्च लिया जाता है, लेकिन इस विशेष शिविर में सभी प्रकार की जांचे फ्री है, जिनमें खून की जांचे, अल्टासाउड, सिटी स्कैन सहित अन्य सभी जांचें शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों को जरूरत पड़ने पर निःशुल्क भर्ती किया जा रहा है और छोटे-बड़े सभी आपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किए जा रहे हैं। इस शिविर में न्यूरो, जनरल सर्जरी, हड्डी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जच्चा-बच्चा सहित सभी प्रमुख विभागों की सेवाएं उपलब्ध हैं। भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने बताया ठंड बढ़ती जा रही है, लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। नर सेवा, नारायण सेवा के भाव से केएम के चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे है और मेरी गिर्राज महाराज से प्रार्थना है कि मेरे ब्रजवासी स्वस्थ और खुशहाल रहे यही ईश्वर से कामना है।

Spread the love