सिम्स हॉस्पिटल से रात्रि में एक संदिग्ध को पकड़ा, चार-पांच पासपोर्ट मिले

Uncategorized


कई बार इस व्यक्ति को देखा गया हॉस्पिटल परिसर में, किसी घटना को अंजाम को देने की चर्चा, की जा रही रेकी


मथुरा। शहर के मुख्य सिम्स हॉस्पिटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक संदिग्ध व्यक्ति को स्टाफ ने पकड़ा। इसमें पास से चार-पांच पासपोर्ट भी मिले हैं। बिना मरीज के यह लगातार हॉस्पिटल में आ जा रहा था। संभावना जताई जा रही है कि यह हॉस्पिटल चेयरमैन की रेकी कर रहा था। या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यहां आ रहा था। हांलाकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। देर रात इस संदिग्ध को हाइवे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने इसको गंभीरता से लिया। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार राधावैली के निकट स्थित सिम्स हॉस्पिटल में सोमवार रात 10 बजे बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को परिसर में देखा गया। पूछताछ में यह कोई संतोषजनक जवाब या अपने किसी मरीज के बारे में नहीं बता पाया। इसके पास से चार-पांच अलग-अलग नाम के पासपोर्ट मिले हैं। स्टाफ से जब इस संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि यह पूर्व में भी हॉस्पिटल परिसर के अलग-अलग स्थानों पर देखा गया लेकिन इसका कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना कि यह किसी की रेकी कर रहा था। या किसी घटना को अंजाम देने का प्लान तैयार हो रहा था। संभावना जताई है कि हॉस्पिटल चेयरमैन की रेकी की जा रही थी ऐसी चर्चा है। हांलाकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी सूचना देर रात सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस (सिम्स हॉस्पिटल) के चेयरमैन डाक्टर गौरव भारद्वाज को दी। वहीं क्षेत्रीय पुलिस चौकी को भी इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारी रात में पहुंचे और इसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। चेयरमैन डा.गौरव ने इस बारे में पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत कराया। संभावना जताई कि यह किसी की रेकी कर रहा था जिसके चलते यह बार-बार यहां आया।

Spread the love

13 thoughts on “सिम्स हॉस्पिटल से रात्रि में एक संदिग्ध को पकड़ा, चार-पांच पासपोर्ट मिले

Comments are closed.