मिल गई अनाज सड़ने की वजह: वजन बढ़ाने के लिए अनाज की बोरियों को पानी से तर कर रहे ट्रक चालक

टॉप न्यूज़

पिंटू उपाध्याय

कोसीकला। अक्सर सरकारी गोदामों या राशन की दुकानों से सड़े गले अनाज की शिकायतें मिलती रहती हैं। अब उसकी वजह भी सामने आ गई है।

क्षेत्र से आजकल अनाज को गोदामो में और बाहर भेजा जा रहा है। अब सीधा अनाज व्यापारी खरीद कर गोदामो में भेज रहे है लेकिन ट्रक चालक है कि अपना भाड़ा बनाने के लिये या फिर व्यापारी को लाभ देने के लिये अनाज से भरी बोरियों को ट्रक में लाद कर ले जाते समय रास्ते मे सर्विस सेंटर पर उसमे पानी भरते है ताकि बजन बढ़ जाये। जब ये अनाज गोदामों तक पहुंचता है और रख दिया जाता है, उसके बाद राशन के लिये या फिर बाहरी क्षेत्रो में भेजा जाता है । जबकि गीला अनाज गोदामो में खराब भी हो सकता है। बताया जाता है कि ऐसे आये दिन हाइवे के किनारे ट्रक चालक ट्रक में पानी से गीला कराते है जबकि ट्रक के ऊपर 11 हजार वोल्टेज की लाइन जा रही है। लेकिन उसकी परवाह नहीं करते हुए भी बेरोक टोक पानी से गीला करते देख सकते है।

Spread the love