मथुरा। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पदमश्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, उनकी पत्नी डा. गायत्री राठौर ने साध्वी प्रीति प्रियवंदा और गोपेशकृष्ण महाराज के सानिग्ध में यमुना किनारे स्थित यमुना मिशन द्वारा विकसित सूर्य कुंड पर पौधरोपण किया।
शनिवार को अपनी निजी यात्रा पर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री/सांसद कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने सबसे पहले सूर्य कुंड पर भ्रमण करने के बाद पौधे लगाए। साथ ही उन्होंने वहां पहले से लगे पौधों को पानी लगाया। इसके बाद उन्होंने यमुना किनारों का भ्रमण किया। तत्पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गऊघाट पर विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूर्व कें द्रीय मंत्री ने वहां चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल से पौधरोपण और यमुना शुद्धिकरण के कार्यों की जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वहां उपस्थित साधु संतों से आध्यात्म चर्चा की।
