अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम में मथुरा की विशिष्ट पहचान रखने वाली समाजसेवी, प्रोफेसर, डॉक्टर, मैनेजर, पूर्व प्रधान व सरकारी अधिकारी महिलाओं को सम्मानित किया गया

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज में विशिष्ट पहचान रखने वाली और सेवा कार्य करने वाली एक दर्जन महिलाओं को 8 मार्च सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम में मंच पर सम्मानित किया गया।
सम्मानित की गई इन विशिष्ट महिलाओं में भाजपा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, हथकौली की ग्राम प्रधान रह चुकीं रजनी देवी, बलदेव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ अनीता सिकरवार, मथुरा रिफाइनरी और भारतीय स्टेट बैंक की मैनेजर, चिकित्सक एवं कई अफसर महिलाएं थीं।
सेवा केंद्र कृष्णा विहार रिफाइनरी नगर (टाउनशिप) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी कृष्णा दीदी ने समाज के विभिन्न कार्य क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली दर्जन भर विशिष्ट महिलाओं को ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर और पटुका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का संचालन करते हुए मथुरा रिफाइनरी के प्रबंधक आलोक कुमार कटियार ने कहा कि हमें खुशी है, हमारे बीच ऐसी महिलाएं मौजूद हैं जिन्होंने अपना नाम कमाया है। इन महिलाओं में बलदेव के ग्राम हथकौली की श्रीमती रजनी प्रमुख हैं। उन्होंने दो दशक पहले अपने प्रधान कार्यकाल में जनपद भर में सबसे ज्यादा विकास कार्य कराए थे। वे कार्य आज भी गांव में देखे जा सकते हैं। पिछले 2 माह के अंदर रजनी देवी ने 65 लाख के कार्य मंजूर करवाए हैं।
कार्यक्रम में भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, आरसीए डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता नीतू गोस्वामी, कुमारी दामिनी, टाउनशिप की गीतकार हिमांशी पाल, रिफाइनरी के वित्त विभाग की महाप्रबंधक पूनम जायसवाल, मथुरा रिफाइनरी की महिलाओं द्वारा संचालित सामाजिक संस्था वृंदा क्लब की सचिव हिंदू रावत
बलदेव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ अनीता सिकरवार, मथुरा रिफाइनरी की संविदा मैनेजर हंसा परेता महिला सशक्तिकरण पर मंच पर विचार व्यक्त किए। आरोग्य दीप अस्पताल की निर्देशिका डॉक्टर वर्तिका ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को कहा।
सम्मानित की गई महिलाओं में बलदेव के ग्राम हथकौली की पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी सिकरवार के अलावा भारतीय स्टेट बैंक विर्जापुर की शाखा प्रबंधक स्वाति मोहन, मथुरा रिफाइनरी की वित्त मैनेजर वंदना खरबंदा, महिला थाना एसओ सरिता द्विवेदी, इंपल्स माइंड एकेडमी की डायरेक्टर दीपक गर्ग, तेजस्य सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती विमलेश, वृंदा क्लब की टीम मेंबर रश्मि धारिया, ऋतु सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग से अलका कटिहार, सुनीता, नीलम, प्रमिला, एनसीसी कैडेट की छात्राओं को विभिन्न कार्य क्षेत्र में कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाने पर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन आईआईटी धनबाद की छात्रा इशिता गुप्ता ने और धन्यवाद ज्ञापन सेक्रेड हर्ट विद्यालय की शिक्षिका प्रेरणा गुप्ता ने किया। व्यवस्थाएं मथुरा रिफाइनरी के प्रबंधक वित्त बीके आलोक कुमार और मनोज कुमार ने संभालीं।
