मथुरा में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

टॉप न्यूज़

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय ने जानकारी दी है कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में बाढ़ नियंत्रक कक्ष की स्थापना की गई है, जो की उक्त नियंत्रक कक्ष 24 घंटे तीन शिफटों में 08-08 घंटे के हिसाब से अधिकारी व कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है, जिसका दूरभाष नम्बर-0565-2974305 है।
सहायक उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह सिविल डिफेंस कक्ष प्रभारी मो-9453287024 व संग्रह सेवक श्रीराम मो-8192847327 को प्रातः 06 से दोपहर 02 बजे तक, लिपिक डोरी सिंह मो-9456853300 व संग्रह सेवक बच्चू सिंह मो-9997811366 को अपरान्ह 02 से रात्रि 10 बजे तक तथा लिपिक पीडब्लूडी सीडी-1 बनवारी लाल मो-9997771307 व मेठ कार्यालय लोक निर्माण विभाग ज्ञान सिंह मो-7060581266 को रात्रि 10 से प्रातः 06 बजे तक नियुक्त किया गया है। मथुरा वासियों से अनुरोध है कि उक्त के क्रम में बाढ़ संबंधी घटनाओं की जानकारी उक्त दूरभाष नम्बरों पर दे सकते हैं।

Spread the love