
मथुरा । प्रति वर्ष की भांति, कृष प्लाज़ा, मसानी तिराहा, मथुरा स्थित प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक पर 79 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक गोवर्धन दास अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल (कसेरे), रामनिवास अग्रवाल, अमृत लाल खंडेलवाल, ममता बिंदल, भगवत शरण अग्रवाल, संस्थापक सीए अमित अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल (पी.के. एंड पी.के. ज्वैलर्स), महामंत्री योगेश गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज टालीवाल, उपाध्यक्ष मनीष शोरावाला, प्रियेश अग्रवाल, नारायण हरि गोयल, सुधीर अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, सुरेश चंद बंसल, जितेंद्र गोयल, योगेंद्र मित्तल, चंद्र मोहन अग्रवाल (एड.), ज्योति माहेश्वरी, हरीश कुमार जैन, मनीष सूतिया आदि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीयगान के साथ हुआ। इसके बाद भारत माता की जय के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 79 वां स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण है आज पूरे देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और देशभक्ति का जज़्बा हर नागरिक के मन में दिखाई दे रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा किए जा रहे सेवार्थ कार्यों की विवेचना की गई और शहर के सेवाभावी लोगों से इन कार्यों में सहभागिता का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ। इस अवसर पर भरत कुमार, गिरीश वर्मा, डॉ शिवम गुप्ता, मनोज अग्रवाल चैन, मनोज कोल्हापुरी, चंद्रपाल सिंह निषाद, सुनील कौशिक, चरण दयाल अग्रवाल, डॉ. संध्या, राजेश अग्निहोत्री, हरीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र गोयल, नवल किशोर अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल (नकुल), राजीव गोयल, काजल ठाकुर, अर्पित शर्मा, संतोष उपाध्याय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
12 thoughts on “प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक पर मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस”
Comments are closed.