भरतलाल गोयल
फरह। स्थानीय पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली कि धानाखेमा तिराहे पर एक युवक चोरी के लोहे के पाइप लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरी के माल सहित ग्रामीण को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का नाम शिवांशु उर्फ सुभाष सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी रमसो वाली गली मुस्तफावाद फरह है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे मौजूद
प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी परखम, सिपाही जगदीश बाबू, नीतेश कुमार आदि मौजूद रहे।