हिजाब उतार कर पहचान करने पर नीतीश कुमार को सम्मानित करेंगे फलाहारी महाराज

Uncategorized

मथुरा। बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा हिजाब उतार कर एक महिला की पहचान करने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है, इसी विवाद को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने अनूठा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि एक राजा अपनी प्रजा की पहचान करने का अधिकार होता है, हिजाब उतारने में कोई बुराई नहीं है , कुछ विधर्मी मानसिकता के लोग निंदनीय घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, हिजाब उतार कर उन्होंने उन लोगों को एक संदेश दिया है और सावधान किया है,जो लोग पहचान छुपा कर लव जिहाद, थूक जिहाद और आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं, फलाहारी महाराज ने कहा कि इस उत्तम कार्य के लिए हम, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से ब्रजभूमि बुला कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में उनको चांदी का मुकुट पहना कर और 5 लाख रुपए उनको ईनाम में देकर स्वागत करेंगे,उन्होंने कहा कि सभी सनातनी उनकी हिम्मत को प्रणाम करते हैं,उन्होंने राजा होने का सच्चा फर्ज निभाया है, फलाहारी महाराज ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि जब विधर्मी पहचान छुपा कर , भेष बदलकर, लव जिहाद, थूक जिहाद और आतंकवादी घटना अंजाम देते हैं तो विपक्षी पार्टी के लोग मौन रहते हैं ।

Spread the love