मथुरा । जनपद की बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और विभागीय मुखिया के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। शुक्रवार को BSA मथुरा, शहर के अमर हॉस्पिटल पहुंचीं, जहाँ उन्होंने ICU में भर्ती शिक्षिका मधु बाला की कुशलक्षेम जानी।
भावुक मुलाकात: रतन कीर्ति सीधे अस्पताल के ICU वार्ड में पहुंचीं और वहां उपचाराधीन शिक्षिका मधु बाला के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने अस्पताल में मौजूद शिक्षिका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि पूरा शिक्षा विभाग इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
BSA ने हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉक्टरों से शिक्षिका के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और उन्हें हर संभव श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
——————–
”शिक्षक हमारे विभाग की रीढ़ हैं। मधु बाला जी के जल्द स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं। विभाग स्तर पर जो भी सहयोग आवश्यक होगा, वह प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। तत्काल वेतन वृद्धि लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं”प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की टीम द्वारा अनहोनी होने से बचाया राजेश शर्मा द्वारा सुबह से ही अस्पताल में रहे जब तक उनके बच्चे बाहर से नहीं आ गए मुख्य रूप से अरहैरा स्कूल स्टाफ राजवीर सिंह राजीव रावत देवेंद्र शर्माशिक्षक संघ के अवधेश शर्मा शांतनु चौधरी मुकेश कुंतल शूरवीर यादव मधुसूदन सिंह विजय चौधरी पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे शाम को प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी और शिक्षक शिक्षिकाएं बीएससी मैडम से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई
— श्रीमती रतन कीर्ति, BSA मथुरा