– परिवार को संस्कारवान बनाना आवश्यक- विनीत कुमार

जागरण संवाददाता, मथुरा: अशोक विहार कालोनी के स्वास्तिक सत्संग भवन में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता दीनदयाल धाम गोशाला सचिव विनीत कुमार ने कहा कि आज आवश्यकता बाहरी चुनौतियों के साथ आतंरिक चुनौतियों से निपटने की भी है। ऐसे में अपने परिवार को संस्कारवान बनाना बहुत आवश्यक है।

रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में का शुभारंभ भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में देवांशु महाराज ने कहा कि आज हम गीता को तो मानते हैं, लेकिन गीता की नहीं मानते। हमें किसी भी स्थिति में धर्म को नहीं छोड़ना है। डा़ भारती चौधरी ने कहा कि माता पिता को अपने बच्चों का उसी तरह पालन-पोषण करना चाहिए, जो उनके लिए उचित हो। माता पिता को बच्चों की जिद के आगे कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। अतिथियों का परिचय राकेश शर्मा ने कराया, जबकि संचालन विद्यासागर गौतम ने किया। गणगीत केशव ने और संघ गीत महानगर कार्यवाह मनोज कुमार ने सुनाया। महिला संकीर्तन मंडली ने भजन सुना कर वातावरण को आध्यात्मिक कर दिया । संमेलन अध्यक्ष पीके पांडे ने आभार जताया ।

पार्षद संजय अग्रवाल, महानगर कार्यवाह विजय बंटा, ब्रजेश चतुर्वेदी, अशोक शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, उपेंद्र त्रिपाठी, द्वारिका, जगदीश कटारा, नीरज पचौरी, शिवकुमार अदि मौजूद थे।
