चौबिया पाड़ा में बिजली विभाग ने की कार्रवाई, मची खलबली

टॉप न्यूज़

-शहर एवं देहात में बकाए पर कटवाए गए बिजली कनेक्शन, पकड़ी चोरी 

-एसई देहात ने हाई लाइन फीडरों की गोवर्धन डिवीजन में की समीक्षा

मथुरा। शहर एवं देहात में बकाए पर बिजली कनेक्शन कटवाए गए। कई स्थानों पर चोरी पकड़ी। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर संपर्क कर बकाया राशि जमा करने की अपील बकाएदारों से की। इधर ऊर्जा मंत्री द्वारा चयनित हाई लाइन लॉस फीडरों की समीक्षा एसई देहात ने की। बुधवार को एसडीओ कैंट अंशुल शर्मा ने टीम के साथ अति संवेदनशील क्षेत्र चौबिया पाड़ा में चेकिंग की। लाइनों को चेक किया। चार स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर के गोविन्दपुर क्षेत्र में एसडीओ सुखवीर सिंह,जेई केपी सिंह ने चेकिंग की। गड़बड़ी पकड़ी। कोसी,बरसाना,गोवर्धन, फरह,मांट,राया,औरंगाबाद आदि क्षेत्रों में टीमों ने डोर-टू-डोर संपर्क किया और बकाया राशि जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे। औरंगाबाद क्षेत्र में सूची देकर एसडीओ सचिन द्विवेदी द्वारा उपभोक्ताओं के यहां रवाना किया गया। इधर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा चयनित हाई लाइन लॉस फीडरों की समीक्षा एसई देहात विनोद कुमार ने गोवर्धन डिवीजन में की। टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए।  एसडीओ कृष्णानगर रमेश सोनी,एसडीओ मसानी गौरव गुप्ता,एसडीओ जयगुरुदेव गजेन्द्र सिंह द्वारा मोबाइल कॉल कराई गई। 

विजिलेंस ने की कार्रवाई,इंजीनियर पहुंचे गांवों में
मथुरा। एक्सईएन फर्स्ट सचिन कुमार शर्मा के निर्देशन में एसडीओ औरंगाबाद सचिन द्विवेदी टीम सहित हाई लाइन लॉस फीडर के गांव मुड़सेी पहुंचे। यहां इंजीनियरों ने ग्रामीणों के दरवाजे खटखटाए। बाहर आने पर ग्रामीणों से बकाया राशि जमा करने की अपील की। यहां चाय भी पी गई। विजिलेंस प्रभारी ज्ञान सिंह टीम सहित हाईर लाइन लॉस फीडर  सहार के गांव कमई पहुंचे। यहां एसडीओ बरसाना संजय कर्मचारियों के साथ थे। बकाए पर नलकूप कनेक्शनों की लाइट कटवाई। नंदगांव में भी चेकिंग कराई। गोवर्धन में एक्सईएन टेस्ट सिद्धार्थ रंजन ने कनेक्शन धारकों से संपर्क साधा। 

Spread the love