–बांके बिहारी मंदिर,जन्मभूमि,वेटरिनरी कॉलेज पहुंचे बिजली अधिकारी, निर्देश
मथुरा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर बिजली विभाग ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल क्षेत्रों में इंजीनियरों ने सुधार कार्य कराए और निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कमियों को दूर कराते हुए बिजली बॉक्सों पर पन्नियां चढ़वाई गईं।

एसई शहरी आनंद प्रकाश एवं एसई प्रभाकर पांडेय ने कार्यक्रम की समीक्षा की। रविवार को एक्सईएन शहरी मनीष गुप्ता के साथ एसडीओ संदीप,जेई राकेश यादव सहित टीम ने वेटरिनरी कॉलेज का भ्रमण किया और लाइनों को चेक कराते हुए सुधार कार्य कराया। इधर एक्सईएन कृष्णानगर सचिन गुप्ता,एसडीओ रमेश सोनी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था देखी और छोटी-छोटी कमियों को दूर करवाया। एक्सईएन द्वारा अपने सामने बिजली बॉक्सों के ऊपर प्लासि्टक की पन्नियां चढ़वाईं। वृंदावन एक्सईएन राजीव कालरा,एसडीओ वृंदावन विकास शर्मा ने बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों में सुधार कार्य कराया। इंजीनियरों ने बरसाना,महावन में भी भ्रमण किया। इधर बिजलीघरों पर ड्यूटी लगाई गई हैं। इंजीनियरों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहते हुए सप्लाई पर नजर रखें।