मथुरा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मुख्य अभियंता राजीव गर्ग नेतृत्व में कैंट विद्युत कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आउट सोर्स कर्मचारियों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता व आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को हाथ में लेकर सभी राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत थे। इस मौके पर एसई शहरी आरपी सिंह,एसई देहात विजय मोहन खेड़ा,एसई देहात एसके सनोरिया, एक्सईएन गौरव कुमार,एसएन अरोड़ा, साक्षी चौधरी,सनी ठाकुर,रितेश आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
13 thoughts on “विद्युत कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा”
Comments are closed.