नई दिल्ली। उड़ीसा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की लिए भाजपा की उम्मीदवार होंगी। आदिवासी समुदाय से द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं हैं। ये झारखंड की प्रथम राज्यपाल रहीं हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। निर्वाचित होने के बाद देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। इससे पहले शरद पवार की अध्यक्षता में यशवंत सिन्हा को विपक्ष का राष्ट्रीय उम्मीदवार बनाया गया था। विपक्ष के लिए शरद पवार फारुख अब्दुल्ला और कृष्ण गोपाल गांधी उम्मीदवार बनने से इंकार कर चुके हैं
जानकारों का कहना है कि वोटिंग के लिहाज से द्रौपदी मुरमू का पलड़ा विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मुकाबले काफी भारी है।