
लखनऊ/मथुरा। महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्श दाता डा.नीरज अग्रवाल को शासन ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सोमवार को नवीन तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

डा.मुकुंद बंसल के सेवानिवृत्त होने के बाद डा.नीरज कार्यवाहक सीएमएस के रूप से कार्य कर रहे थे। शासन के आदेश जारी होने के बाद चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उनको बधाई देना शुरू कर दिया है। वहीं डा.राजपाल को श्रावस्ती,डा.पीएन यादव को अम्बेडर नगर, डा.एके द्विवेदी को महाराजगंज,अजय कुमार सिंहा को 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर बाराबंकी, डा.पारतोष शुक्ला को इटावा, डा.राजेन्द्र प्रसाद को वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय,लखनऊ,डा.रामराज को भदोही और डा.मंजू सचान को एएचएम डरफिन चिकित्सालय कानपुर का सीएमएस बनाया है।
