मथुरा। पहलगाम में हुए आंतकी हमले में बेगुनाह लोगों की जान चली गई। इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इसी क्रम में मथुरा मेडिकल एसो.द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। दीप जलाकर दिवंगत आत्माओं को पुष्प अर्पित किए और कैंडल मार्च निकाला। इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
एसो. के तत्वावधान में चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला और विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। जहां सभी डॉक्टरों ने मिलकर गांधी प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाई और इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आईएमए के अध्यक्ष डा. बृजेंद्र तिवारी ने कहा कि इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है और सरकार को चाहिए कि सख्त से कर सख्त कदम उठाए। ऐसे आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे भविष्य में कोई ऐसी घटना करने से पहले 10 बार सोचे। इस मौके पर डा.डीपी गोयल, डा.एसके वर्मन,डा.अवधेश अग्रवाल, डा.मनोज गुप्ता, डा.नीरज, डा.वर्षा तिवारी, डा.वर्तिका किशोर, डा.ज्योति, डा.शिखा, डा.अनु, डा.भावना,डा.बीके अग्रवाल, डा.भूपेन्द्र,डा.बीबी गर्ग,आदि मौजूद थे।