जाट जनचेतना महासभा ने किया विशिष्ट प्रतिभाओं का ” राजा महेंद्र प्रताप सेवा सम्मान” से सार्वजनिक अभिनंदन
जिला युवा अधिकारी मोहित, लेखिका डा. अनीता, प्राचार्य डा. अनीता सी, निरीक्षक शिव कुमार पौनिया समेत अनेक विशिष्ट हस्ती सम्मानित

मथुरा। उद्योगपति एवं अखिल भारतीय जाट आरक्षण संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष एच पी सिंह परिहार ने कहा है कि हमे वीर गोकुला, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह, स्व.चरण सिंह और सर छोटूराम आदि महापुरुषों के संघर्ष, त्याग, आदर्श को नहीं भूलना चाहिए। जाट समाज के युवा इनका अनुसरण करें।
श्री परिहार नेवी रिसोर्ट में जाट जनचेतना महासभा मथुरा के राजा महेन्द्र सेवा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौक पर श्री परिहार के अलावा अन्य अतिथियों ने जाट समाज के शिक्षाविद्, साहित्यकार, समाजसेवी, उद्यमी आदि को सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
बड़ौदा से आए इंजी धर्मेंद्र सिंह नाहरवार ने अध्यक्षता की। शुरू में संस्था अध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह, सचिव डॉ कृष्ण पाल सिंह तेवतिया, उपाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष डा. गायत्री वर्मा और साहित्यकार डा. अनीता चौधरी ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कवि सुखबीर सिंह, महेश चौधरी, रामेंद्र ब्रजवासी एवं डॉ अनीता ने काव्य प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में श्री परिहार के अलावा भाकियू नेता चौधरी महेंद्र सिंह खुर्जा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल जन क्रांति दल दिल्ली के पी सिंह एवं चौधरी वीरपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट एकता मंच नोएडा, राधे राम गोदारा जयपुर ने संबोधन दिया। मंच संचालन प्राचार्य चौ श्यामवीर और चंद्र प्रताप सिंह ने किया। डा. अनीता चौधरी ने अपने द्वारा लिखीं पुस्तकें एच पी सिंह परिहार को भेंट कीं।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मोहित मलिक को लोक सेवा के क्षेत्र में, लेखिका डा अनीता चौधरी को साहित्य के क्षेत्र में, बलदेव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डा अनिता सी सिकरवार व कालेज चेयरमैन डा. अशोक को शिक्षा के क्षेत्र में, जूडो खिलाड़ी रमा चौधरी को खेलों में, बड़ौदा निवासी डॉ लक्ष्मीश्री नाहरवार को शिक्षा के क्षेत्र में, पूर्व इंस्पेक्टर शिव कुमार पौनिया कों सेवा भाव व ईमानदारी के लिए, सुखबीर सिंह व आदर्श चौधरी आदि को बेहतर सेवा करने पर माल्यार्पण व शील्ड प्रदान कर “महाराजा महेंद्र प्रताप सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। अधिवक्ता कु. पूर्णिमा सोलंकी, न्यूरो साइंसिस्ट व असिस्टेंट प्रो डा. अरुण प्रताप सिकरवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवेंद्र पाल सिंह आदि के सम्मान पत्र दूसरों ने गृहण किये।

कार्यक्रम में चौधरी जयवीर सिंह संरक्षक, बीएसए कालेज के विभागाध्य्क्ष भौतिकी डा. खुशवंत सिंह, बलदेव के पूर्व ब्लाक प्रमुख यतेंद्र सिकरवार, दिनेश कुंतल, ईशान चौधरी, रविंद्र नरवार, हर्ष चौधरी, चौधरी सत्यपाल सिंह, गौरव, ओम प्रकाश सिंह, चौधरी बिहारीलाल, चौधरी नरेंद्र परिहार, सूरज तोमर, इंजी अनुराग सिरोही, सतवीर सिंह चिकारा (गेल), संतोष चौधरी, सुभाष पौनिया, राजबहादुर नेहरा, नेत्रपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, रविंद्र नरवार, जनक सिंह, अनिल चौधरी रवि बाबा नौहवार, हिमांशु चौधरी, उदय प्रताप सिंह (सीईओ), गौरवीश चौधरी आदि को स्व चरण सिंह की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।