
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।
स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।
77 वां गणतंत्र दिवस जनपद में श्रद्धा, हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूम-धाम से मनाया गया।

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किया।
77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी जनपदवासियों, मीडिया बंधुओं, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी ने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य में हमे अपनी जिम्मेदारियों से अवगत होते हुए देश को और आगे बढ़ाने में कार्य करना चाहिए।
आज इस राष्ट्रीय पर्व को पूरा देश मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू किया गया था। अब हमारे देश में नीति/नियमों को बना कर धरातल पर लागू करने का आधार है संविधान, इसलिए हम गणतंत्र दिवस मनाते है, हमारा संविधान मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी याद दिलाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद विकास करेगा तो प्रदेश विकास करेगा और प्रदेश विकास करेगा तो देश विकास करेगा, इसके लिए हम सबको अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करना होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में शामिल करना ही हम सबकी असली स्वतंत्रता होगी। इसके लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त विकासपरक, जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचना है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर दीपिका मेहर, ऊषा सिंह, आदेश कुमार, चंद्र भूषण, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।