सीएमई में बीमारियों पर हुई चर्चा, उपचार की नई तकनीक की मिली जानकारी, हुए सवाल-जवाब

Uncategorized


मथुरा। आईएमए मथुरा द्वारा गुरुग्राम के मेंदाता हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय एक होटल में सामान्य यकृत-गैस्ट्रिक समस्याओं और सिर व गर्दन के कैंसर की सर्जरी पर एक वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बीमारियों पर चर्चा,उसके उपचार ,नई तकनीक,बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा का उपयोग करने पर होने वाले नुकसान एवं अन्य आवश्यक जानकारी दीं। चिकित्सकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब वक्ता चिकित्सकों ने दिया।


चिकित्सकों को समय-समय पर स्वास्थ्य शिक्षा से अपडेट कराया जा रहा है। यह जानकारी सीएमई यानि लगातार मेडिकल शिक्षा के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जाती है। मथुरा में आयोजित सीएमई में वैज्ञानिक सचिव डा. ज्योति अग्रवाल ने बाहर से आए अतिथि वक्ता डा. पवन रावल और डा. दीपक सरीन का परिचय कराया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने बीमारियों एवं उसके उपचार को लेकर चर्चा की और नई जानकारी दी। गैस की बीमारी में एंटा एसिड के अधिक उपयोग एवं गलत उपयोग पर जानकारी दी। इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। पैराथाइरॉइड ग्रंथि गर्दन में थायरॉइड ग्रंथि के पास स्थित मटर के दाने के आकार की चार छोटी ग्रंथियां हैं जो रक्त में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने वाले पैराथाइरॉइड हार्मोन का उत्पादन करती हैं। पैराथाइरॉइड ट्यूमर, जो आमतौर पर सौम्य होते हैं। इस बारे में आवश्यक जानकारी दी।


आईएमए अध्यक्ष डा. बृजेंद्र तिवारी, सचिव डा. गौरव भारद्वाज और वैज्ञानिक सचिव डा.ज्योति अग्रवाल द्वारा आयोजन के बारे में बताया। संयुक्त सचिव डा. भावना गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। एसो.की पूर्व पदाधिकारी एवं प्रथम महिला डा.वर्षा तिवारी ने इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर आवश्यक हैं। डा.आरके गुप्ता,डा.डा.बीबी गर्ग,डा.प्रकाश अग्रवाल,डा.ओम अग्रवाल,अनिल चौहान,डा.एसबी अग्रवाल,डा.मुक्ता चौहान, डा.रविकांत,प्रथम महिला डा.वर्षा तिवारी,डा.भावना शर्मा,डा.मधु अग्रवाल,डा.नीता जैन,संयुक्त सचिव डा.पंकज शर्मा आदि के अलावा आईएमए के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष डा. बृजेंद्र तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन किया।

Spread the love